
दनकौर : किसान एकता संघ संगठन की पंचायत जगनपुर गांव में अजयपाल आर्य की बैठक पर देशराज नागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत का संचालन प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने किया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी निरंतर गांव गांव जाकर किसानों को 10%विकसित भूखण्ड, 2013 के नए भूमि अधिग्रहण कानून की जानकर देकर किसानों को जागरूक कर रहे है। व सदस्यता अभियान चलाकर किसानों को संगठन की सदस्यता दिला रहे है। किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में संगठन की सदस्यता ले रहे है। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए निरन्तर संघर्ष जारी रहेगा। किसानों,मजदूरों,युवाओं के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पप्पे नागर ने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए सुभाष नागर को राष्ट्रीय महासचिव,ऋषिपाल नागर को प्रदेश सचिव,जगत सिंह को जिला उपाध्यक्ष,भोला भड़ाना को प्रदेश सचिव,जयराज सिंह जिला सचिव,महावीर सिंह तहसील उपाध्यक्ष,रवि को तहसील सचिव,रमेश ग्राम अध्यक्ष, भूपेन्द्र ग्राम उपाध्यक्ष,जगदीश को जिला सलाहकार आदि लोगों को संगठन में जिम्मेदारी दी गई।
इस मौके पर सतीश कनारसी, मनीष नागर, देशराज नागर, कृष्ण बैसला, मेहरबान अली, जोरा भाटी, गिर्राज भाटी, अखिलेश प्रधान, दुर्गेश शर्मा, अरुण खटाना, करतार बैंसला, जगदीश शर्मा, महराज सिंह, जगत मैनेजर, सचिन नागर, बलजीत प्रधान, जगपाल हवलदार, तेजी हवलदार, नरवीर नागर , आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।