पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पांचवी बार बनी मां, ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म
ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में बच्ची को दिया जन्

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार फिर मां बन गई है।आज सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में आज सुबह 4 बजे एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। यह सीमा की पांचवीं संतान है। सीमा के वकील एपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
एपी सिंह ने कहा, आज सीमा और सचिन के दाम्पत्य जीवन में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। सीमा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। हम देशवासियों से अपील करते हैं कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची के लिए सनातनी नाम सुझाएं। जो नाम सबसे ज्यादा पसंद किया जाएगा, उसे ही बच्ची का नाम रखा जाएगा।
गौरतलब है कि सीमा हैदर करीब 2 साल पहले पाकिस्तान से भारत आई थीं। वह ऑनलाइन गेम पब्जी के माध्यम से सचिन मीणा से जुड़ी और उनके प्यार में पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गईं। इसके बाद से ही सीमा और सचिन का जीवन मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना रहा है।