सत्यवीर मुखिया बने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर
रिपोर्ट : राहुल कुमार (न्यूज़ आज)

गौतम बुध नगर : सत्यवीर मुखिया अंतरराष्ट्रीय जाट सांसद के जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर मनोनीत हुये l प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय जाट सांसद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया व चौधरी उदयवीर सिंह श्योरान जी एवं प्रदेश अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल के द्वारा संगठनात्मक नियुक्ति पत्र सत्यवीर चौधरी मुखिया को प्रेषित किया गया l नियुक्ति पत्र में उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संगठन के मूल उद्देश्य से अवगत कराया गया l संघठन का लक्ष्य कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और गौरवशाली जाति इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना, उत्तर प्रदेश की जाट सरदारी के लिए निरंतर प्रयासरत रहना एवं विश्व पटल पर पूरी दुनिया जाट समाज को मान सम्मान स्वाभिमान व प्रोग्रेसिव समाज के रूप में देखें इसके लिए प्रयत्नशील रहना l अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सत्यवीर मुखिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया, प्रदेश अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल व प्रदेश संयोजक अंकित बालियान प्रदेश उपाध्यक्ष गवेन्द्र सिंह तालान एवं संगठन के पदाधिकारी को नवीन दायित्व देने के लिए धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अपने दायित्व का निर्वहन पूरे मनोयोग से करेंगे l जाट सरदारी एवं जाट समाज के मान, सम्मान, स्वाभिमान को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे l