Uncategorized

मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक महिलाओं को बना चुका है शिकार

मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक महिलाओं को बना चुका है शिकार

मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक महिलाओं को बना चुका है शिकार

 

9l


ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर ठगी करता था। आरोपी राहुल चतुर्वेदी, IIM से पास आउट और खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का रीजनल मैनेजर बताता था, आरोपी ने अब तक 20 से अधिक महिलाओं को अपने झूठे वादों का शिकार बनाया है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि आरोपी राहुल मेट्रीमोनियल साइट्स पर प्रीमियम अकाउंट बनाता था, ताकि उसकी प्रोफाइल असली लगे और महिलाएं उस पर विश्वास कर सकें। वह महिलाओं से मिलने के बाद फर्जी सैलरी स्लिप दिखाता था और शादी का झांसा देकर उन्हें ठगता था। आरोपी का मुख्य निशाना आर्थिक रूप से सम्पन्न महिलाएं होती थीं।

राहुल न केवल महिलाओं से मिलता था, बल्कि उनकी फैमिली के साथ भी संपर्क करता था। ठगी के लिए वह अपनी आवाज बदलकर खुद अपना पिता बताकर भी उनसे बात करता था। इस प्रकार वह महिलाओं और उनके परिवार का विश्वास हासिल कर लेता था।

बिसरख पुलिस ने आरोपी राहुल चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कई महिलाओं से धोखाधड़ी करने का आरोप है और पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य पीड़ित महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा सके।

NEWS AAJ

THIS IS A LARGEST HINDI NEWS WEBSITE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!