ग्रेटर नोएडा पहुंचे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टैनी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,
दिल्ली में विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है,

भारत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टैनी आज ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जीरो पॉइंट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, आगरा में होने जा रहे एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जा रहे थे,मीडिया से बात करते हुए बोले,दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के बहकावे में जनता आ गई थी,इस बार दिल्ली में बदलाव हुआ है, दिल्ली की जनता ने आशीर्वाद दिया है, जनता जान चुकी है कि दिल्ली में विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है,आज हम ग्रेटर नोएडा के रास्ते आगरा में होने जा रहे उत्तर भारत के सबसे बड़े किसान मेला में शामिल होने के लिए जा रहे थे कार्यकर्ताओं ने रोका और जोरदार स्वागत किया,आगरा में किसानों के हित के लिए एक बड़ा विशाल किसान मेला की शुरुआत होने वाली है जिसमें उत्तर भारत के तमाम बड़े किसान नेता समेत भारी संख्या पहुंच रहे हैं, स्वागत के समय भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा ,मंडल मंत्री नवीन भाटी हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चेनपाल प्रधान, ऊधम भाटी, हातम सिंह भाटी, योगेश दुबे समेत तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।