ग्रेटर नोएडा

नोएडा की वंतिका अग्रवाल को मिला अर्जुन अवॉर्ड शतरंज में शानदार प्रदर्शन का हुआ सम्मान |

रिपोर्ट : राहुल कुमार (न्यूज़ आज)

  1. नोएडा : के लिए आज गर्व का पल है नोएडा की रहने वाली शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। नोएडा के सेक्टर-27 की निवासी वंतिका ने अपने बेहतरीन खेल कौशल और उपलब्धियों से देश का नाम गौरवान्वित किया है। यह अवॉर्ड शतरंज में उनके अद्वितीय प्रदर्शन के वजह से दिया गया है।

 

आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वंतिका को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर वंतिका ने कहा, अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करना मेरे लिए एक सपना था। यह मेरे माता-पिता, कोच और पूरे देश के समर्थन का नतीजा है।

 

2024 के विश्व शतरंज ओलंपियाड में वंतिका ने भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। वही 2020 ओलंपियाड में भी स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहकर अपना लोहा मनवाया था। वंतिका ने सात साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू कर दिया था।

 

वंतिका के मुताबिक उनकी मां संगीता अग्रवाल ने न केवल उनकी परवरिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि उनके खेल जीवन में भी मार्गदर्शक और प्रबंधक के रूप में उनका साथ दिया। वंतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और कोच को दिया है।

 

वंतिका ने 2021में महिला ग्रैंड मास्टर का खिताब जीता था।उसके बाद 2023 में अंतरराष्ट्रीय महिला मास्टर बनीं। 2024 में शतरंज ओलंपियाड में व्यक्तिगत स्कोर 3.5 के साथ टीम को स्वर्ण दिलाने में अहम भूमिका निभाई।वंतिका अब तक 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और 10 राष्ट्रीय स्तर के पदक अपने नाम किए हैं।वंतिका को 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है।

NEWS AAJ

THIS IS A LARGEST HINDI NEWS WEBSITE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!